प्रांजल को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया

इटारसी। एसी शेड नयायार्ड इटारसी में कार्यरत मनमोहन शुक्ला की पुत्री प्रांजल शुक्ला ने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट (सतना) मध्यप्रदेश से एमएससी एग्रीकल्चर उच्च अंकों में उत्तीर्ण की।

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के दसवे दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल (Madhya Pradesh Governor Mangu Bhai Patel) ने स्वर्ण पदक व पदवी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रांजल शुक्ला की उपलब्धि से नगर एवं विप्र समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है।

कुमारी प्रांजल शुक्ला की इस गौरवशाली उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार दुबे, तहसील अध्यक्ष सुनील बाजपेई, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रकाश दुबे, दिनेश उपाध्याय, सत्येंद्र तिवारी, संतोष भारद्वाज, सौरभ शुक्ला, मनोहर तिवारी, संजय बाजपाई, राजेंद्र दुबे, सुनील दुबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!