---Advertisement---

चोटी काट कांड का खौफ और पान की खेती का रोमांस, बड़े पर्दे पर आ रही है सिहरन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। हॉरर, रहस्य और माटी की महक से सजी फिल्म सिहरन की स्टार कास्ट ने इटारसी के संस्कार मंडपम में आज दोपहर पत्रकारों से दिल खोलकर चर्चा की। अगर आप रोमांच और सस्पेंस के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक खास अनुभव होने वाली है।

शहर के सिने प्लेक्स द पार्क में फिल्म सिहरन के प्रदर्शन से पहले फिल्म की पूरी टीम ने मीडिया से मुलाकात की और फिल्म से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए।

पान की खेती और पारिवारिक भावनाओं का संगम

फिल्म के निर्माता हरिनारायण चौरसिया ने बताया कि यह फिल्म उनके माता-पिता को समर्पित है। उन्होंने कहा, मैं चौरसिया समाज से हूं और मैंने पान की खेती के संघर्ष और उसकी खूबसूरती को बहुत करीब से देखा है। इसीलिए फिल्म की कहानी में पान की खेती को एक अहम हिस्सा बनाया गया है।

चोटी काट कांड का रहस्य

निर्देशक मनीष वर्मा ने बताया कि फिल्म की कहानी देश में चर्चित हुए चोटी काट कांड पर आधारित है। सस्पेंस और डर के साथ-साथ इसमें दमदार अभिनय का तड़का भी है। मनीष वर्मा इससे पहले कामाक्षी और सुकन्या जैसी चर्चित वेब सीरीज बना चुके हैं।

मंझे हुए कलाकारों की टोली

आराधना सचान, नायिका व कास्टिंग डायरेक्टर : कामाक्षी फेम आराधना ने न सिर्फ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि पूरी स्टार कास्ट का चयन भी किया है। उन्होंने इटारसी के दर्शकों से अपील की है कि वे भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंचें।
विजय मानवटकर,खलनायक : महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित विजय ने इस फिल्म में काली नामक विलेन का किरदार निभाया है, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा।

बीके पटेल : मंझे हुए अभिनेता ब्रजकिशोर पटेल इसमें नायक के पिता की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग छतरपुर के गढ़ी मलहरा में हुई है, जो अपनी मशहूर पान की खेती के लिए जाना जाता है।

इटारसी में कला का स्वागत

पत्रकार वार्ता के अंत म इटारसी कला मंच के संयोजक राजकुमार दुबे ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि इटारसी के दर्शक इस मौलिक और सस्पेंस से भरी कहानी को भरपूर प्यार देंगे।

क्यों देखें सिहरन? : अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें हॉरर के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, पान के खेतों की हरियाली और एक सच्ची घटना का रहस्य हो, तो सिहरन एक मस्ट-वॉच फिल्म है!

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.