पिपरिया। बनखेड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कृत्य के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट में कार्रवाई है। इसके अलावा उसका शासकीय भूमि पर बना अतिक्रमण का मकान भी तोड़ दिया गया है।
एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 फरवरी 2024 को नाबालिक किशोरी के साथ हुए दुष्कृत्य के संबंध में आरोपी मदननाथ उर्फ बड्डूनाथ सपेरा निवासी बाचावानी के खिलाफ पुलिस विभाग थाना बनखेड़ी में एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस ने धारा 376 एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आज 14 फरवरी को 2024 को न्यायालय नायब तहसीलदार बनखेड़ी के राजस्व प्रकरण क्रमांक 0001/अ-68/2023-24 के पालन में आरोपी द्वारा अवैध रूप से निर्मित शासकीय भूमि पर बने हुए मकान को राजस्व एवं पुलिस बल तथा आम ग्रामवासियों की उपस्थिति में जेसीबी से तोड़ा गया है।