---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

पत्नी से प्रताडि़त होने पर पति फांसी के फंदे पर झूला, पुलिस ने बचाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पत्नी से प्रताडि़त एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने ऐनवक्त पर मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। मामला इटारसी के मालवीयगंज क्षेत्र का है। पुलिस दोनों की काउंसिलिंग कराने का कह रही है।

ज्यादातर मामलों में महिलाएं पति से प्रताडि़त होकर थाने पहुंचती हैं, इस मामले में पति ने पत्नी से प्रताडि़त होकर यह खौफनाक कदम उठाने का प्रयास किया। रोज-रोज की पैसों की मांग से परेशान होकर पति अंकित केवट घर में पंखे से फंदा डालकर हवा में झूल गया। लेकिन अंकित की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर सिटी पुलिस के प्रधान आरक्षक पहुंच गये और उसे मौत के मुंह मे जाने से बचा लिया। पुलिस प्रधान आरक्षक शिवकुमार जाधव जरा भी देर करते तो पंखे से युवक का शव लटका हुआ मिलता।

अंकित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मेरा विवाह अंजलि कहार से हुआ था। कुछ समय बाद से मुझे मेरी पत्नी पैसों के लिये प्रताडि़त करने लगी। मैं रोज 500 से 700 रुपये कमाता हूं। 2000 रुपये कैसे दूंगा। पत्नी की प्रताडऩा से तंग आकर मैंने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। लेकिन मौके पर ने पहुंचकर मुझे मरने से बचा लिया। उसने कहा कि उसे पत्नी से तलाक चाहिए।

टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि डायल 100 पर अंकित की मां ने सूचना दी थी। तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक शिवकुमार जाधव को भेजा गया। पंखे पर लगे फंदे पर लटक रहे युवक अंकित को प्रधान आरक्षक ने मौत के मुंह में जाने से बचाया। दोनों पति पत्नी को समझाइस दी जायेगी, कि दोनों एक साथ बिना लड़े रहें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.