---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अभ्यास वर्ग में बताया अनुशासन का महत्व

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इटारसी नगर एवं ग्रामीण प्रखंड का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग अनुशासन के साथ श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर, श्री राम दरबार पर माल्यार्पण से किया। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। आत्मरक्षा, प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मुख्य वक्ता प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु सदैव सजग रहना चाहिए। संगठन के अभ्यास वर्गों से ही विचार स्पष्ट होते हैं और कर्तव्यबोध जागृत होता है। ऐसे वर्गों के द्वारा युवा कार्यकर्ताओं के जीवन में दिशा और उद्देश्य के भाव प्रकट होते हैं।

जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज के समक्ष अनेक सामाजिक और वैचारिक चुनौतियाँ हैं। ऐसे में संगठित, अनुशासित और राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता ही समाज का मार्गदर्शन कर सकते हैं। जिला विशेष संपर्क प्रमुख अनिल शुक्ला ने कहा कि अभ्यास वर्ग केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं बल्कि यह चरित्र निर्माण और संघर्ष की तैयारी का केंद्र है।

जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता अपने आचरण और सेवा से समाज को दिशा दें।बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर ने संगठन की स्थापना एवं रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया। इटारसी प्रखंड उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने बताया कि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चले एवं कार्य की समझदारी भी बढ़े,इस नाते प्रशिक्षण परम आवश्यक है,उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति आत्मसात करने को कहा। संचालन वर्ग प्रभारी नगर मंत्री यश शर्मा ने, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी ने आभार प्रदर्शन किया।

उक्त अवसर पर जिला सह मंत्री सनूप यदुवंशी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, गौरक्षा प्रमुख त्रिवेंद्र चंदेले, सह मंत्री इंदर मेहरा, नर्मदापुरम नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, सिवनी मालवा नगर मंत्री सुशील गौहर, बलराम विश्वकर्मा, राज श्रीवास, आदित्य श्रीवास, घनश्याम बौरासी, अशोक साकल्ले, अनमोल श्रीवास, चंदन भाट, संतोष उइके, जमनाप्रसाद धुर्वे, हेमराज कहार, अनुभव सिंह राठौर, संजय प्रधान, रोहित प्रजापति, मनीष प्रजापति, विजय चौहान, मोहन यादव, महेश, यश तिवारी, राजेश राठौर, आकाश अमरोही, जतिन पटवा, योगेश दुंदुभि, संजय लौवंशी, निखिल ठाकुर, गणेशराम पचलानिया, प्रिंस मेहरा, यश पटवा, विवेक नामदेव, प्रीतम सिंह, रोहन जाटव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.