---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

दि इटारसी ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन ने किया मंडी सचिव की संभागीय अध्यक्ष नियुक्ति पर बधाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के संभागीय अध्यक्ष पद पर अरविन्द कुमार परिहार सचिव मंडी इटारसी को नियुक्त किया है। इस अवसर पर मंडी कर्मचारी संघ इटारसी एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने आज कृषि उपज मंडी इटारसी कार्यालय में दि इटारसी ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

कर्मचारी एवं व्यापारियों ने दुपट्टा, गुलदस्ता एवं पुष्पहार से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई। श्री परिहार ने सभी व्यापारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये भरोसा दिलाया कि नियम अंतर्गत सभी कठिनाईयों के संबंध में हमेशा उनके साथ खड़े रहकर समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा। श्री परिहार एवं मंडी कर्मचारी संघ इटारसी द्वारा संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के प्रातीय संयोजक बीबी फोजदार एवं मोर्चा में शामिल प्रांताध्यक्ष अंगिरा पाण्डे, रामवीर किरार, नैनसिंह सोलंकी, वीरेन्द्र कुमार नरवरिया, संतोष सिंह दीक्षित सहित का मंडी और खलिहान के संपादक बीएस खान का आभार व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, नगर के एसोशियेसन अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, प्रतिष्ठित व्यापारी रमेश चाण्डक, अनिल राठी, प्रदीप मालपानी, संतोष अक्कू ओसवाल, प्रदीप तोतला, महेन्द्र शर्मा, प्रदीप गुड्डू अग्रवाल, एवं कर्मचारी रामनाथ इवने, मुकेश पाराशर, प्रेमनारायण उज्जैनिया, राजेश इंगले, राजेन्द्र बर्डे, कैलाश चावरे, तरूण चौरे आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.