इटारसी। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी झूलण सेवा समिति इटारसी द्वारा पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में आज 22 जून, सोमवार को शाम 5:30 बजे बाजार स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति और समाज के सदस्यों ने भगवान श्री झूलेलाल जी के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र में अच्छी बारिश तथा विश्व कल्याण की मंगल कामना की।आयोजन की मुख्य झलकियां विशेष पूजा और प्रार्थना में भगवान झूलेलाल को मीठे चावल का भोग लगाया गया और सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक ‘पलव’ (प्रार्थना) की गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
सालों पुरानी परंपरा और एकजुटता की श्रृंखला में पिछले कई वर्षों से लगातार हो रहे इस भव्य आयोजन में झूलण सेवा समिति के साथ-साथ पूज्य पंचायत सिंधी समाज, सिंधु विकास समिति, सिंधु सेवा समिति और समाज के अनेक संगठनों ने मिलकर अपना पूरा सहयोग दिया।











