---Advertisement---

मुख्य बाजार की दुकानें जीर्ण शीर्ण, हो सकती है दुर्घटना

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chouck, itarsi) के आसपास अत्यंत पुराने बाजार (Old Market itarsi) की कई दुकानें इतनी जीण-शीर्ण हो गयी हैं कि इनसे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यदि कोई दुर्घटना हुई तो बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि मुख्य बाजार होने से यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है।
जयस्तंभ के आसपास जवाहर बाजार करीब 60 वर्ष पुराना है। उसके सामने स्थित भोला मोती कुआ के पास स्थित की दुकानें अत्यंत जर्जर हो गयी हैं। कई बार यहां हादसे हो चुके है। बीती रात गोपी स्वीट्स वालों की दुकान का बाहर का छज्जा व लोहे की शटर अचानक गिर गई उनका कर्मचारी इसमें घायल हो गया यह बाजार 1960 में बना था। इसी तरह से श्री राम लॉज(Shri ram Laaj, itarsi) के पास का मार्केट जहां लगभग 25 दुकाने हं, ऊपर लॉज है। यह बिल्डिंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। आज सुबह दुकानदारों के आग्रह पर अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी(Madan Singh Raghuwanshi, sub divisional officer) व मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले(Hemeshwari Patle, CMO) ने बाजार का निरीक्षण किया और उचित समाधान का आश्वासन दिया है।

इनका कहना है…
जयस्तंभ चौक के आसपास का बाजार काफी पुराना है। दुकानदारों की शिकायत पर स्थल निरीक्षण किया है। इंजीनियर से पूरी बिल्डिंग का सर्वे कराके दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.