---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

विधायक ने वर्चुअल बैठक कर क्षेत्र के जीर्ण शीर्ण भवनों की जानकारी ली

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले सभी जनपद सदस्य, सरपंच, सेक्टर अधिकारी, उपयंत्री सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों के साथ वर्चुअल बैठक की बैठक में जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे भी सम्मिलित हुये।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में शासकीय जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण भवनों की जानकारी ली गई आपने सभी सरपंचों से कहा कि जिस प्रकार राजस्थान में घटना हुई है ऐसी घटना हमारे यहां नहीं हो इसके लिये हमें सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि जो भी भवन जर्जर है तत्काल उन्का डिसमेंटल करायें एवं जो भवन पूर्ण रूप से खराब हो चुके हैं उनके डिसमेटल की कार्यवाही करें, जो भवन सुधरने लायक होंगे हम विधायक निधि या अन्य किसी निधी से उनकी मरम्मत का कार्य करायेंगे।

उन्होंने निर्देश दिये कि जिन भवनों में स्कूल आंगनवाड़ी या अन्य कोई शासकीय कार्यालय लग रहे हों जो कि जर्जर अवस्था में हों ऐसे भवनों कार्यालयों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करें। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों राजस्थान के झालावाड़ के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल के भवन की छत गिरने का मामला सामने आया था जिससे कि काफी नुकसान हुआ था विधान सभा होशंगाबाद में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हो इसके लिये आज इस बैठक का आयोजन किया। बैठक के अंत में जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.