बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फवारी से सर्द हवाओं ने ठंडक घोली

Post by: Rohit Nage

Weather changed suddenly, mercury started rising during the day, coolness remained at night.

इटारसी। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में गर्माहट अब छंट रही है और पहाड़ों पर बर्फवारी का असर मैदानों में होने लगा है। आज सुबह तेज सर्द हवाओं ने शीतलहर का आभास करा दिया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर भागोंं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। मध्यप्रदेश अगले 3 दिन कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की आशंका है। खास करके पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा।

error: Content is protected !!