मुहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, गांधी मैदान में पहुंचे ताजिये

मुहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, गांधी मैदान में पहुंचे ताजिये

इटारसी। इमाम हुसैन (Imam Hussain) की शहादत की याद में मनाये जाने वाले पर्व मुहर्रम (Muharram) पर आज गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में ताजिये पहुंच गये हैं। यहां बारिश को देखते हुए स्टेडियम (Stadium) की गैलरी (Gallery) में इनकी व्यवस्था की गई है। आज दोपहर में ईरानी समुदाय ने ताजियों के साथ मातमी जुलूस निकाला और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर करबला में ले जाकर विसर्जन किया।

दोपहर में ईरानी डेरे से प्रारंभ हुआ मुहर्रम का जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ जयस्तंभ चौक पहुंचा।

Muharram 2

यहां ईरानी समाज के लोगों ने हजरत ईमाम हुसैन से माफी मांगते हुए खुद को लहूलुहान कर दिया। इस्लामिक साल के पहले महीने मोहर्रम की रात को ही पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन को शहीद कर दिया गया था। इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला जाता है। नगर में आज मंगलवार को ताजियों का जुलूस निकाला गया। ताजियों का जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ गांधी मैदान पहुंचा जहां रातभर ताजिये रखे जाएंगे, सवारियां आएंगी और सुबह ताजियों को करबला ले जाकर शहीद कर दिया जाएगा।
आज मुहर्रम के लिए प्रशासन की तरफ से भी कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, गांधी मैदान में रातभर ताजिये रखे जाएंगे जहां बिजली, पानी, और सुविधाघर की व्यवस्था नगर पालिका (Municipality) की ओर से की गई है। यहां मुस्लिम समाज की तरफ से कई धार्मिक कार्यक्र्रम आयोजित किये जायेंगे और देर रात तक महफिलें मिलाद का भी आयोजन होगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!