नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव (Neetu Mahendra Yadav) ने वार्ड 06 में सात सड़कों और नालियों का भूमि पूजन किया। सड़कों के भूमि पूजन के उपरांत सभी ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। सड़कों और नालियों के भूमि पूजन से पहले अमर चौक स्थित मां दुर्गा (Maa Durga) की पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, उपयंत्री महेंद्र तोमर, एआरआई सुनील अवस्थी, अजय उपाध्याय, दीपक मखीजा, भूपेंद्र राठौर, राकेश वर्मा, राहुल सराठे, टीकाराम असरेट, वीरेंद्र ठाकुर, कल्लू रायचंदानी, प्रकाश राठौर, प्रकाश गुप्ता, प्रकाश अरोरा, राजिक खान, नितेश वर्मा, मिंटू मालवीय, अनिल गुप्ता, बिट्टू असरेट, रामसिंह काका, आनंद केवट, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रंजीत असरेट एवं सभी वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।