---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नपा ने दीपावली से पूर्व चलाया स्वच्छता अभियान, सफाई में निकला 55 ट्राली कचरा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। दीपावली के पावन पर्व पर नगरपालिका द्वारा रविवार को अलसुबह से देर रात तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समूचे नगर से 55 ट्राली कचरा निकाला गया। खबर लिखे जाने तक स्वच्छता अभियान जारी था।

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर दीपावली पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ले, गली और बाजार क्षेत्र से सुबह से शाम होते होते 55 ट्राली से अधिक कचरा निकाला गया। दिन भर सभी स्वच्छतादूत तैनात रहे। वार्डों में निकलने वाले कचरे, गंदगी और अन्य सामग्री एकत्रित कर ट्रालियों में भरा गया।

श्री तिवारी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में 24 घंटे स्वच्छता दल मौजूद रहेगा। नपा द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर नागरिकों ने नपा के प्रति आभार जताया। वहीं पार्षदगणों द्वारा भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान घरों में से कचरा निकलता है। जिसके चलते समूची स्वच्छता टीम को सख्त निर्देश दिए गए थे कि जैसे जैसे वार्डों में कचरा निकलता है उसे तत्काल उठाने का प्रबंध करें। किसी भी वार्ड में कचरा न दिखे ऐसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि घर से निकलने वाले कचरा यहां वहां न फैंककर एक जगह एकत्र करें और वाहन आने पर उसी में डालें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.