---Advertisement---

नपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिससे हर जनसुनवाई में आवेदकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यहां तक कि अब पार्षद भी अपने वार्डों की समस्याओं का समाधान कराने जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं।

नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें नगर से संबंधित छोटी बड़ी करीब 15 समस्याएं आई। जनसुनवाई के दौरान वार्ड पार्षद बिंदिया मांझी, पार्षद नरेंद्र पटेल द्वारा भी अपने वार्डों की समस्याएं बताकर समाधान करवाया। जनसुनवाई में उपयंत्री अंबक पाराशर, रीना गुप्ता, दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वार्ड 31 पार्षद नरेंद्र पटले ने जनसुनवाई में बताया कि हमारे वार्ड 31 नर्मदा कालोनी में पानी का प्रेशर कम आ रहा है जिससे कई घरों में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। वहीं एसपीएम पुलिया के पास मटन मार्केट की गंदगी फैंकने से बदबू आती है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही जनसुनवाई में स्वच्छता, नाली निर्माण और बिजली संबंधी समस्याएं जिनका समाधान किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.