इटारसी। शहर की सड़कों को पशु मुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने एक विशेष अभियान चलाया। नपा के अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए विभिन्न क्षेत्रों से कुल 135 बेआसरा मवेशियों को पकड़ा और उन्हें सुरक्षित अस्थायी गौशाला भिजवाया।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करना, मवेशियों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकना और स्वच्छता बनाए रखना है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने साफ किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने पशुपालकों और आम जनता से इस मुहिम में सहयोग की अपील की है।










