---Advertisement---

नगर पालिका 12 सितंबर को लोक अदालत में करदाताओं को देगी सरचार्ज में बड़ी छूट

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • संपत्तिकर, जलकर और दुकान किराए के बकायेदारों के पास निपटारे का सुनहरा मौका

इटारसी। शहर के करदाताओं और नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद इटारसी एक बड़ी राहत लेकर आई है। शनिवार, 12 सितंबर को न्यायालय परिसर इटारसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में संपत्तिकर, जलकर और नगर पालिका की दुकानों के किराये की बकाया राशि जमा करने वाले करदाताओं को शासन के नियमानुसार अधिभार (सरचार्ज/पेनल्टी) में विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।

लंबे समय से अपना टैक्स जमा न कर पाने वाले नागरिकों के लिए यह अपना हिसाब चुकता करने का एक बेहतरीन अवसर है।राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालय परिसर, इटारसी में शनिवार, 12 सितंबर को प्रात: 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक लगेगी। इसमें संपत्तिकर, जलकर एवं दुकान किराये की बकाया राशि पर समझौता होगा।

बकाया जमा न करने पर सार्वजनिक होंगे नाम

नगर पालिका प्रशासन ने सख्त लहजे में यह भी स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जो भी नागरिक या करदाता इस छूट के बावजूद अपना टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही, डिफॉल्टर बकायेदारों के नाम भी शहर में सार्वजनिक किए जा सकते हैं।

सीएमओ ने की अपील

मुख्य नगर पालिका अधिकार ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते अपने बकाया करों का भुगतान करें। नागरिक निर्धारित तिथि पर न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर शासन द्वारा दी जा रही इस अधिभार छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.