---Advertisement---

नगरपालिका के हाका दल ने किया 47 निराश्रित मवेशियों को नगर सीमा से बाहर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्ययक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाई जा रही है। अतिक्रमण दल द्वारा नगर की सड़कों पर व्यवसाय कर मार्ग अवरूद्ध करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही निराश्रित पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है।

नगर पालिका हाका दल द्वारा सतरास्ता, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड से 47 निराश्रित पशुओं को पशु वाहन में पकड़कर नगर सीमा सें छोडऩे की कार्यवाही की गई। निराश्रित मवेशियों को पकड़ कर नगर सीमा से बाहर करने की कार्यवाही की जा रही है जो कि निरंतर चलती रहेगी। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है वे किसी तरह से सड़क मार्ग अवरूद्ध न करें। नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें।

नगर आपका है अपना है नगर को स्वच्छ रखें। पॉलिथिन पन्नी का उपयोग नगर सहित में बंद कर दें। साथ ही पशु पालकों से आग्रह है कि वे भी अपने पशुओं को बांधकर रखें। सड़क पर न छोड़ें इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है साथ ही मार्ग अवरूद्ध करते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.