---Advertisement---

पशुपतिनाथ मंदिर में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की अमृत वर्षा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रविवार से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में राष्ट्रीय कथा वाचिका और नर्मदा भक्ति पंथ परिवार की अध्यक्ष देवी रत्नमणि द्विवेदी अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान करेंगी।

कलश यात्रा से होगा मंगल शुभारंभ

आयोजन की शुरुआत रविवार प्रात: 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। ढोल-धमाकों और भजनों के साथ निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधान से कथा स्थल का शुद्धिकरण और पूजन किया जाएगा।

8 से 15 फरवरी तक चलेगा भक्ति महोत्सव

आचार्य रजनीश ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रात: काल आबाहित देवताओं का विधिवत पूजन और अभिषेक संपन्न होगा। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक देवी रत्नमणि द्विवेदी द्वारा शिव महापुराण की कथा सुनाई जाएगी। 15 तारीख को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कथा की पूर्णाहुति होगी। महाशिवरात्रि की रात को भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसमें नगर के श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।

पशुपतिनाथ मंदिर में होने वाले इस आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!