विधायक के सहयोग से किराना किट वितरित की
ईद के मौके पर दिया भोजन सहयोग
लगातार आगे आ रहे हैं, मददगार
इटारसी। खाटू श्याम सामुदायिक रसोई (Khatu Shyam Community Kitchen) के माध्यम से निरंतर जरूरतमंदों को सहारा मिल रहा है। आज विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के सहयोग से ऐसे परिवारों को किराना किट दी गई जिन परिवारों ने इस कोरोना संक्रमण से मुखिया खो दिया। इसके साथ ही दिव्यांग परिवारों को भी किराना किट प्रदान की गई। संचालक मनीष सिंह ठाकुर (Director Manish Singh Thakur) ने बताया कि कोरोना आपदा में घर के मुखिया के चले जाने से परिवार के समक्ष संकट आ गया है, ऐसे परिवारों को लगातार जनसहयोग से किराना किट दी जा रही है। आगामी समय में ऐसे परिवारों को विधायक डॉ.शर्मा के सहयोग से शासन की योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पांच हजार की पेंशन, बिना ब्याज का रोजगार के लिए लोन आदि में सहयोग किया जाएगा। उहोंने कहा कि यह रसोई जनसहयोग से ही चल रही है। हम सब मिलकर पीडि़त परिवार को सहयोग करने के लिए आगे आयें, जरूरी नहीं कुछ दान करं,े उनका मनोबल भी बढ़ा सकते हैं।

ईद के मौके पर भोजन सहयोग
आज पाक त्योहार ईदुल पित्र के मौके पर असलम अली ने खाटू श्याम सामुदायिक रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों, मरीजों, उनके परिजनों के लिए, साथ ही रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले कुछ बेघर परिवारों को भोजन वितरण कराया।
थाली और प्लेट प्रदान की
लगातार मिल रही मदद में समाज से अनेक युवा भी आगे आ रहे हैं। आज कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने समिति को भोजन के लिए 7 सौ थाली और 300 प्लेट प्रदान की, इनमें जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा।











