---Advertisement---

इनरव्हील क्लब का इटारसी की नयी टीम ने ली शपथ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी ने आनंदम में शपथ ग्रहण किया। सर्वम्मति से अध्यक्ष सविता रमेश साहू ,सेक्रेटरी मनीषा नरेश साहू, कोषाध्यक्ष नमिता खंडेलवाल, आइसो रीता बावेजा, एडिटर डॉ खुशबू अग्रवाल और उपाध्यक्ष सुनीता रामनाथ चौरे मनोनीत हुई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने स्टेप अप लीड बाय एग्जांपल थीम पर पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्य करने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों के अलावा नर्मदा पुरम इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अंजू और वंदना समैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

वंदना समैया ने नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम का संचालन मीना उमेश अग्रवाल ने किया। पूर्व अध्यक्ष भगवती अग्रवाल ने कॉलर और चार्टर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता आर साहू को शुभकामनाओं सहित प्रदान की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!