---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

गर्ल्स कॉलेज में नव प्रवेशित छात्राओं को कराया विभिन्न विभागों का भ्रमण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह के अंतर्गत नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने बताया दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशित छात्राओं ने संकाय एवं प्राध्यापकों का परिचय, परिसर का अवलोकन, अधोसंरचना, शैक्षणिक संरचना, परीक्षा प्रणानी का परिचय, वरिष्ट छात्राओं के साथ मेल मिलाप, विभागों एवं पाठ्यक्रमों का परिचय, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय, क्रीड़ा विभाग, महिला जिम, प्लेसमेंट सेल का अवलोकन किया।

महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. हरजीत रंधावा ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम आदि के विषयों पर चर्चा की। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ट प्रभारी स्नेहांशु सिंह ने बताया कि नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नवीन परिवेश में सहज महसूस कराने तथा उन्हें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति एवं संस्कृति को सिखाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. संजय आर्य ने छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियों से अवगत कराया तथा युवा-उत्सव के विषय में विस्तार से चर्चा की। डॉ. हर्षा शर्मा ने सतत् व्यापक मूल्यांकन, परीक्षा, पाठ्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा की।

क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट ने महाविद्यालय में संचालित खेलों से अवगत कराया। अंत में सभी प्राध्याकों ने अपना-अपना परिचय एवं अपने विभाग के विषय में जानकारी दी। सभी नवप्रवेशित छाताओं ने प्राणिशास्त्र, भौतिकशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, रसायनशास्त्र, भूगोल, कम्प्यूटर प्रयोगशाला तथा ग्रन्थालय, क्रीडा विभाग का भ्रमण किया। कार्यक्रम में मंजरी अवस्थी, रविन्द्र चौरसिया, डॉ. मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. नेहा सिकरवार, करिश्मा कश्यप, शोभा मीणा, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप, तरुणा तिवारी, क्षमा वर्मा, हेमंत गोहिया एवं नव प्रवेशित छात्राएं उपस्थित थीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.