---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

रेलवे मैदान पर बच्चों को बतायी क्रिकेट की बारीकियां

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सिंसियर क्लब (Sincere Club) द्वारा ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर (Summer Cricket Camp) रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान (Railway Institute Ground) में आयोजित किया जा रहा है।
आज मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Madhya Pradesh Cricket Association) के हेड कोच (Head Coach) नंदकिशोर यादव तथा रणजी कैंप अटेंड किए सुमित पटेल (Ranji Camp) शिविर में उपस्थित हुए। इन दोनों लीजेंड (Legend) खिलाडिय़ों ने बच्चों के बीच रहकर उनके मन में उठ रहे विभिन्न सवालों के जवाब दिए। ऑफ स्पिन (Off Spin) को कैसे खेलना है, लेग स्पिन (Leg Spin) को कैसे खेलना है। नंदकिशोर यादव ने प्रैक्टिकल (Practical) करके उन्हें बताया साथ ही साइड ऑन एक्शन (Side On Action), चेस्ट ऑन एक्शन (Chest On Action), रिवर्स स्विंग (Reverse Swing), नेचुरल स्विंग बोलिंग (Natural Swing Bowling) में गति किस प्रकार प्राप्त की जाती है, यह रणजी कैंप किए सुमित पटेल ने बच्चों को करके बताया। बच्चों ने दोनों खिलाडिय़ों की बातों को ध्यान से सुना तथा जो प्रैक्टिकल उन्होंने करके बताया उसे ध्यान से देखा और किया। बच्चों के बीच पहुंचकर दोनों खिलाडिय़ों ने काफी आनंद लिया और क्रिकेट की बारीकियां बतायी। अभ्यास शिविर के संयोजक चेतन राजपूत को इस क्रिकेट कैंप में लगने वाली सहायता व उपयोग में आने वाले उपकरणों की सहायता करने का आश्वासन किया। अभ्यास शिविर में सहायता कर रहे केडी धार्मिक, कुलदीप रघुवंशी, नीलेश, मोनू, नवीन शर्मा तथा सिंसियर क्लब के अन्य सदस्यों का तालियों से अभिवादन किया और कहा सिंसियर क्लब ने जो प्रतिभाओं को निकालने का बीड़ा उठाया है, इसके लिए क्लब के फाउंडर मेंबर मंगलेश चौधरी को धन्यवाद दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.