---Advertisement---

पुरानी चौकी जमींदोज, नई बनेगी, भोपाल तिराहे का सौंदर्यीकरण का कार्य तेज

By
—
On:
Follow Us
  • नपाध्यक्ष और सीएमओ ने निरीक्षण कर दिए थे निर्देश

नर्मदापुरम। भोपाल तिराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। भोपाल तिराहे पर स्थित पुरानी पुलिस चौकी को जमींदोज कर दिया है। उस चौकी के स्थान पर नई एवं अत्याधुनिक पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। पुलिस जमींदोज करते समय विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, उपयंत्री अंबक पाराशर, सिटी कोतवाली टीआई कंचनसिंह, अतिक्रमण दल सहप्रभारी सुनील राजपूत आदि उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने निरीक्षण कर दिए थे निर्देश

कार्य प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि विगत दिनों नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को तेज गति से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए थे। आज सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य को गति प्रदान करने हेतु पुलिस चौकी तोड़ दिया गया है। उसके स्थान पर नई अत्याधुनिक चौकी बनाई जाएगी।

बिजली पोल्स भी जल्द हटेंगे

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें मीनाक्षी चौक, एनएमवी चौराहा के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के बाद अब भोपाल तिराहे का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण किया जा रहा है। उपयंत्री श्री पाराशर ने बताया कि अधिकांश कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य के चलते भोपाल तिराहे से जल्द ही बिजली के खंबे एवं ट्रांसफार्मर्स को हटाए जाएंगे। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा हो गई है।

समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

लगातार नगर में विकास कार्य चल रहे हैं। आज भोपाल तिराहे पर स्थित पुरानी जीर्णशीर्ण पुलिस चौकी को तोड़ दिया गया है। उस चौकी के स्थान पर नई चौकी बनाई जाएगी। निर्माण एजेंसी को तेजगति एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नीतू महेंद्र यादव
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.