---Advertisement---

मेहरागांव में पुरानी टंकी बनी हादसे का खतरा, स्कूल के बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर से सटे मेहरागांव में बरसों पुरानी पानी की एक टंकी है, जो लगभग 50 फीट ऊंची है और अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह टंकी उस इलाके की मुख्य सड़क के पास बनी है, जहां पंचायत कार्यालय और दो शासकीय स्कूल हैं। रोज सैकड़ों बच्चे और स्थानीय लोग इसी सड़क से होकर स्कूल आते-जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में टंकी के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावनाएं काफी ज्यादा है। कई बार बढ़ती बारिश के कारण पानी की टंकी की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जबकि इस इलाके में एक नई पानी की टंकी पहले ही शासकीय स्कूल के परिसर के अंदर बनाई जा चुकी है, परंतु पुरानी और क्षतिग्रस्त टंकी को अब तक नहीं हटाया गया है।

ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पुरानी और टूटी टंकी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए ताकि बच्चे और अन्य राहगीर सुरक्षित होकर स्कूल और पंचायत कार्यालय तक पहुंच सकें। दुर्घटना से पहले प्रशासन को स्थिति का संज्ञान लेकर जरूरी कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है।

मौखिक आदेश थे

इस मामले में पूर्व पंचायत सचिव अखिलेश सोलंकी का कहना है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस टंकी को गिराने के मौखिक आदेश दिये थे। वे अब इस पंचायत में नहीं हैं, आगे क्या कार्रवाई हो रही है, वे नहीं बता सकते। वर्तमान सचिव योगेश गौर का कहना है कि सरपंच ने किसी एक्सपर्ट से बात की है और उन्होंने बारिश के बाद इस टंकी को गिराने की स्वीकृति दी है। बारिश के बाद टंकी को गिराने का काम किया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.