---Advertisement---

गौशाला का संचालन बुधवार से शुरू हो जायेगा, गौ वंश को मिलेगा अपना घर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। ग्राम पगढाल (Village Pagdhaal) में गौशाला प्रारंभ करने की दिशा में तेजी से कार्य प्रारंभ हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन (Ritesh Jain) और समस्त अधिकारियों ने रविवार को गौशाला का निरीक्षण करने के बाद जल्द से जल्द गौशाला चालू करने की बात की है। रविवार को पूरे गौशाला की सफाई कर दी गई है और बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की गई। बिजली विभाग ने बताया कि 600 मीटर लंबी केवल का ऑर्डर दे दिया गया है, जिसे डीपी से गौशाला में जोड़ दिया जाएगा जिससे पानी और पंखे की व्यवस्था चालू हो जाएगी।

जनपद सीईओ श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) ने बताया कि गौशाला को चालू करने का काम तेजी से चल रहा है। 2 दिन में लगभग काम पूरा हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया लगभग बुधवार तक पूरे गौवंश को गौशाला में पहुंचने का काम किया जाएगा। वहीं सोमवार को चापड़ाग्रहण (Chapadagrahan) में गौशाला को देखने अधिकारियों के साथ जाएंगे और उसमें भी जो सुविधा का अभाव है, उसे पूरे करके गौशाला को चालू करने का प्रयास करेंगे। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका और जनपद के सामंजस्य से तीनों गौशाला को जल्द चालू किया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.