एक अभियान प्रकृति के नाम संस्था द्वारा पौधारोपण किया

एक अभियान प्रकृति के नाम संस्था द्वारा पौधारोपण किया

बनखेड़ी। एक अभियान प्रकृति के नाम पर्यावरणीय संस्था द्वारा रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम संस्था के 55वें सप्ताह पर मनाया गया। संस्था द्वारा बनखेड़ी नगर में प्रति सप्ताह रविवार में पौधारोपण किया जाता है। एक अभियान प्रकृति के नाम संस्था के सदस्य प्रकृति को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से विगत एक बात से नगर में पौधारोपण करते आ रहे हैं। संस्था द्वारा विगत 1 वर्षों में सरकारी कार्यालयों एवं स्टेशन परिसर सहित अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया जा चुका है। जो सभी पौधे अभी जीवित हैं जिनकी लगातार देखरेख की जा रही है प्रति सप्ताह के क्रम में 55 वे सप्ताह में एक अभियान प्रकृति के नाम द्वारा ग्राम सुरेला रंधीर में अशोक के पौधों का रोपण किया गया पौधारोपण में संतोष ढिमोले, अतुल शुक्ला, सतीश ढिमोल कुलदीप शुक्ला, सुमित शुक्ला, पंचराम ठाकुर ने पौधरोपण में अपनी सहभागिता निभाई।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!