केसला के ग्राम चारटेकरा में चोरी की वारदात
इटारसी। केसला ब्लाक के सुखतवा के पास ग्राम चारटेकरा में एक किसान के घर चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपए के जेवर, लैपटॉप और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के कुछ सदस्य घर के भीतर और कुछ बाहर सो रहे थे और दरवाजा खुला था।
फरियादी सुनील कुमार उर्फ सुशील पठारिया ने बताया कि घटना बीती रात 12 बजे के बाद की है, क्योंकि 12 बजे तक परिवार के सदस्य जाग रहे थे। गर्मी के कारण आमतौर पर गांव में दरवाजे खुले रहते हैं, उनके यहां भी दरवाजे खुले थे। चोरों ने भीतर जाकर अलमारी के लॉकर तोड़े और जेवर, लैपटॉप सहित 70 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार को सुबह जागने के बाद हुई। घटना की रिपोर्ट केसला थाने में दर्ज करायी गयी है।
घर वाले सोते रहे, चोरों ने उड़ाए 5 लाख रुपए के जेवर और नगदी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









