---Advertisement---

चाकू लहराकर दहशतगर्दी करने वाले को दो साल की सजा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सोहागपुर। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मूले (Ms. Madhulika Mule), सोहागपुर (Sohagpur) के न्यायालय ने आरोपी धनराज (Dhanraj) उर्फ धन्नू को धारा-25 आयुध अधिनियम में 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माने से दण्डित किया है।

जिला अभियोजन अधिकारी (District Prosecution Officer), नर्मदापुरम् (Narmadapuram) राजकुमार नेमा (Rajkumar Nema) ने बताया कि 10 फरवरी 2024 को सेमरी हरचंद (Semri Harchand) चौकी में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लवकुश कुशवाहा मंदिर ( Lavkush Kushwaha Mandir) के सामने धनराज (Dhanraj) उर्फ धन्नू कुशवाहा अपने हाथ में धारदार छुरा लेकर लहरा रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलने पर सेमरी हरचंद थाना चौकी के एएसआई अशोक सातनकर (ASI Ashok Satankar) एवं आरक्षक संजय गिरी (Sanjay Giri) को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां धनराज उर्फ धन्नू पिता श्यामलाल कुशवाहा (Shyamlal Kushwaha) लोहे का छुरा लेकर लहराकर बोल रहा था कि जिसने मेरी रिपोर्ट की, आज उसे छोड़ूंगा नहीं, जिससे लोग डरे-सहमे खड़े थे।

मौके पर पुलिस स्टॉफ एवं राहगीरों के माध्यम से आरोपी को पकड़ा। पुलिस चौकी सेमरी हरचंद में धारदार छुरे को धारा-25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत जब्त किया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचना पूर्ण करने के पश्चात् आरोपी को विरूद्ध न्यायालय सोहागपुर के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर एवं अभियोजन तर्कों से सहमत होकर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोहागपुर द्वारा दोषी पाते हुए आरोपी को 02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया। शासन की ओर से बाबूलाल काकोडिय़ा (Babulal Kakodiya), सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, सोहागपुर नेसशक्त पैरवी की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.