---Advertisement---

बदलने लगी है नर्मदापुरम के रसूलिया क्षेत्र में फेफरताल तालाब की तस्वीर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। राज्य शासन द्वारा संचालित जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए उन्नयन कार्यों का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने लगा है। नर्मदापुरम के रसूलिया क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक फेफरताल तालाब की तस्वीर अब बदलने लगी है।

जहां एक समय यह तालाब अपनी मूल संरचना और क्षमता को खो चुका था, वहीं अब पहली ही बारिश में इसका जलस्तर उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। तालाब के चारों ओर अब पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देने लगी है, जो इस क्षेत्र में बढ़ती जैव विविधता का संकेत है। धीरे-धीरे तालाब की प्राकृतिक पारिस्थितिकी संरचना में सुधार होता दिखाई दे रहा है।

फेफरताल तालाब के पुनर्जीवन में लोक सहभागिता का भी विशेष योगदान रहा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने स्वयं श्रमदान करते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। साथ ही, नगरपालिका अमले द्वारा भी तालाब के सौंदर्यीकरण और सफाई कार्य निरंतर रूप से किए जा रहे हैं। वर्षा काल के दौरान यह तालाब न केवल जल संचय करेगा, बल्कि भूमिगत जलस्तर में वृद्धि कर आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.