अंतरराष्ट्रीय काव्य मंच: काव्योत्सव में जानिए श्री अग्रवाल के बारे में
इटारसी। साहित्य को समाज का दर्पण माना जाता है। कोरोना काल में कवि सम्मेलनों(Poet conventions) काव्य गोष्ठियों, व्याख्यान, मालाओं के आयोजन विगत 6 माह से बंद हो जाने व साहित्यिक पत्रिकाओं का प्रकाशन, डाक वितरण भी बाधित हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया(Social media) पर खासकर देश विदेश के सैंकड़ों कवि सम्मेलन आयोजक अपने फेसबुक(Facebook) ग्रुप व फेशबुक पेज के माध्यम से लाइव प्रसारण कर रहें है। देश के प्रमुख कवियों व कवियित्रियों के काव्य पाठ के लाइव प्रसारण के नवाचार द्वारा साहित्य का दर्पण समाज को प्रभावशाली ढंग से दिखा कर जनजागरण किया जा रहा है। काव्यमंच का प्रसारण शनिवार 10 अक्टूबर को रात 9 बजे “अंतरराष्ट्रीय काव्य मंच” के फेसबुक पेज पर https://www.facebook.com/अन्तर्राष्ट्रीय-काव्य-मंच-636439836795700/ पर होगी। जिसमे प्रमुख साहित्यकार चंद्रकांत अग्रवाल(Chandrakant Agrawal) से मुलाकात होगी।
जाने श्री अग्रवाल के बारे में
जिले के प्रमुख साहित्यकार चंद्रकांत अग्रवाल(Writer Chandrakant Agrawal) इटारसी जो अब तक देश विदेश के ऐसे कई साहित्यिक फेसबुक ग्रुप व पेज लाइव कार्यक्रमों में अपनी कविताओं, व्याख्यानों का पाठ कर काफी लोकप्रियता प्राप्त कर चुके हैं। बताते हैं कि यह नवाचार जनजागरण में ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। क्योंकि इसमें एक साथ देश विदेश के लाखों दर्शक सहभागी बन जाते हैं। साथ ही उनकी त्वरित प्रतिक्रियाएं भी कमेंट बॉक्स में मिलती हैं। आज 10 अक्टूबर रात 9.30 बजे से अंतरराष्ट्रीय काव्य मंच के फेसबुक पेज से उनकी कविताओं का लाइव प्रसारण(Live broadcast of poems) होगा।