इटारसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने मुस्कान संस्था पहुंचकर सभी बेटियों को भाई के रूप में रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर बेटियों ने थाना प्रभारी को राखी बांधी।
श्री बुंदेला ने कहा कि वे लगातार मुस्कान परिवार से जुड़े रहकर बच्चियों के अधिकारों एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में संस्था संचालक मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे।
टीआई श्री बुंदेला ने यहां रह रही बेटियों को रक्षाबंधन के अवसर पर, सुरक्षा और संरक्षण के लिए दिया वचन दिया। इस कार्यक्रम में, बच्चियोंं ने टीआई श्री बुंदेला को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की।टीआई ने भी बच्चों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का वचन दिया।











