---Advertisement---

नपा की जनसुनवाई में हुआ समस्या का समाधान, तत्काल दिया नामांतरण आदेश

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। नगरपालिका में शुरू की गई जनसुनवाई में लगातार नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। गुरूवार को हुई जनसुनवाई में छोटी ब?ी समस्या के करीब 15 आवेदन आए। जिनका समाधान संतुष्टीपूर्ण किया गया।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार नगरपालिका में जनसुनवाई की जा रही है। जिसमें नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान भवन नामांतरण हेतु वार्ड 15 की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी उमा गुहा पत्नी त्रिलोकीनाथ गुहा ने आवेदन दिया था। जिसे तत्काल भवन नामांतरण के आदेश दिए गए। जिससे वे बेहद खुश हुर्इं।

उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं मुख्य नगपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले का आभार माना। इससे पूर्व करीब 80 वर्ष के एक वरिष्ठ नागरिक वार्ड 18 के एमके गोयल द्वारा आवेदन देकर अपनी संपत्ति संबंधी टेक्स की समस्या समाधान कराया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा उनको नपा के स्वच्छता निरीक्षक, अतिक्रमण दल प्रभारी का मोबाइल नंबर दिया गया और कहा कि अब नगरपालिका आने की आपको जरूरत नहीं है आप इन मोबाइल नंबरों पर अपनी समस्या बताएंगे तो आपकी समस्या का समाधान तत्काल किया जाएगा। श्री सोनी ने बताया कि आज की जनसुनवाई में नगरपालिका के उपयंत्री, कर्मचारी, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.