---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नपा की जनसुनवाई एक सकारात्मक पहल, नपाध्यक्ष ने आवेदनों पर दिए निराकरण के निर्देश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। प्रति गुरूवार होने वाली जनसुनवाई की सकारात्मक पहल सामने आने लगी है। जनसुनवाई में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए आवेदक के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाकर देने का कार्य किया गया है। साथ ही पिछले गुरूवार को जनसुनवाई में श्रमिक कार्ड बनवाने का आवेदन दिया था।

इस गुरूवार को जनसुनवाई के दौरान उन आवेदकों को श्रमिक कार्ड बनाकर दिए गए हैं। आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान उपयंत्री महेंद्रसिंह तोमर, दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया और रीना गुप्ता के साथ ही समूचा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। आज दूसरे गुरूवार भी कार्यालय में आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं बताई।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव स्वयं ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बेटे का जन्म प्रमाण पत्र पाकर पिता हुए खुश नगर पालिका में होने वाली जनसुनवाई का असर होने लगा है। आवेदक अपने बेटे वैभव यादव निवासी हासलपुर का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे थे। जनसुनवाई में आए जहां नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा उन्हें जन्म मृत्यु शाखा में भेजा गया। वहां जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में लगने वाले समस्त दस्तावेजों की जानकारी दी गई।

संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराने पर तत्काल जसवंत के बेटे वैभव का जन्मप्रमाण पत्र बना कर दिया गया। इस पर पिता जसवंत ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। श्रम शाखा के संदीप यादव ने बताया कि बंगाली कालोनी निवासी जय विश्वास और दशहरा मैदान निवासी जीतेंद्र बस्तवार ने भी श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया था। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के संज्ञान में आने के बाद संपूर्ण दस्तावेजों की जांच उपरांत उन्हें भी श्रमिक कार्ड बनाकर दिए गए हैं।

एक सकारात्मक पहल है

लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी परिषद का प्रमुख दायित्व है। जनसुनवाई के माध्यम से हम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। यह एक सकारात्मक पहल है। इससे आम नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

नीतू महेंद्र यादव, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.