---Advertisement---

बकरी को मारकर बांस के पेड़ में उलझ गया अजगर, मशक्कत से निकालकर जंगल में छोड़ा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। समीपस्थ ग्राम करखा जामई में एक अजगर ने एक खेत में बकरी का शिकार किया और जब वहां ग्रामीण पहुंचे तो बकरी को मृत छोड़कर बांस के झाडिय़ों में जाकर फंस गया। सर्पमित्र अभिजीत यादव को सूचना मिलने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ जाकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा।

आज ग्राम करखा जमानी से सर्प मित्र अभिजीत यादव को सूचना मिली थी कि सुरेश महतो के खेत में एक अजगर प्रजाति के सांप ने वहां घूम रही एक बकरी का शिकार किया है। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वह अजगर उस मृत बकरी को छोड़कर वहां लगे बांस के पेड़ों पर ऊपर जा कर छिप गया।

सूचना मिलने पर अभिजीत ने वन परिक्षेत्र अधिकारी मनु हरिओम के निर्देश पर अपने साथियों विशाल सरबर, अभय चौरे, अमीर कुरैशी, हर्ष प्रजापति, सचिन दुलारे के साथ मौके पर पहुंच कर बांस के पेड़ों में उलझे हुए करीब 8 फीट लंबे उस अजगर प्रजाति के सांप सुरक्षित रेस्क्यू कर वन चौकी बागदेव पर जानकारी देकर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.