इटारसी। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में आज छात्र संसदीय दल का शपथ ग्रहण समारोह विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक डॉ. शर्मा, शाला मैनेजर एलिस, प्राचार्य पुष्पा, उप प्राचार्य मेटिल्डा, अतिथि भरत वर्मा, अभिभावक श्रीमती मिश्रा ने दीप प्रज्वलित किया। स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया। विधायक डॉ. शर्मा का स्वागत प्राचार्य एवं मैनेजर ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा प्रदान कर किया।
डॉ. शर्मा ने शाला प्रधानमंत्री आकृति दुबे, उपप्रधानमंत्री शिवांसी वर्मा को शेष एवं ध्वज प्रदान कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं शिक्षा मंत्री दिशा सोलंकी, उपमंत्री मिष्टी यादव, अनुशासन मंत्री नौशीन फातिमा उप मंत्री आलिया कुरेशी, खेल एवं यातायात मंत्री भूपेंद्र तिलोंटिया उप मंत्री शौर्य मिश्रा, हेल्थ एंड फाइनेंस मंत्री अंबाज कुरेशी, सांस्कृतिक मंत्री इशमित् कौर उपमंत्री उन्नति भदौरिया, विपक्ष मंत्री रिद्धि अग्रवाल उपमंत्री मंजोत कौर शोखी बेच एवं शेष प्रदान कर शपथ दिलाई। तिलक सदन नायक प्रस्तावना राजपूत उप नायक बानी गंगवानी, नेहरू सदन नायक अग्रिम दीक्षित उप नायक अरमान वर्मा, गांधी सदन नायक आदिश्री शुक्ला उप नायक वैष्णवी गुप्ता, टैगोर सदन नायक योगिता मालवीय उपनायक प्रांजय वाजपेयी को मुख्यअतिथि द्वारा शेष ध्वज बेच प्रदान कर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने छात्रों को शपथ का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य शालेय गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने कत्र्तव्य का सुचारु रूप से निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम में विगत वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किए। डॉ शर्मा का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। शाला प्रधानमंत्री आकृति दुबे ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।











