---Advertisement---

10 वीं एवं 12 वीं का रिजल्ट 80 प्रतिशत से कम न हो सभी प्राचार्य इस पर विशेष फोकस करें

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • कलेक्टर ने बैठक में कहा, शिक्षा विभाग सुशासन ऑफ द मंथ लागू कराए
  • बोर्ड परीक्षा परिणाम में वृद्धि करने प्राचार्य रेमेडियल कक्षाओं का संचालन करें

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना ने सभी हाई स्कूल एवं हायर सैकंड्री स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके स्कूलों का कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं का रिजल्ट 80 प्रतिशत से कम न हो। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों का छहमाही परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत से कम ह, जिला शिक्षा अधिकारी उन सब प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि यदि कोई प्राचार्य अपने स्कूलों में बोर्ड परिक्षा परिणाम में वृद्धि को ध्यान में रखकर विषयवार शिक्षक मांगते हैं, तो ऐसे शिक्षकों के प्रस्ताव प्राचार्य जिला शिक्षा अधिकारी को तीन कार्य दिवस में उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अवकाश के दिनों में भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु सभी प्राचार्य रेमेडियल कक्षाओं का संचालन नियमित तौर पर करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कठिन विषयों एवं कठिन पाठ्य सामग्री के अध्ययन के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जाए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शिक्षा विभाग में सुशासन ऑफ द मंथ लागू कराएं। साथ ही केन्द्रीय विद्यालयों द्वारा जिस तरह कार्य योजना प्रस्तुत कर कक्षाओं का संचालन किया जाता है, उसी तरह सभी प्राचार्य कार्य योजना बनाकर कक्षाओं का संचालन करें। कॉलेज चलो अभियान में भी गति लाई जाए। आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं लीड कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए। डीपीसी नि:शुल्क गणवेश वितरण के विद्यार्थियों के फेल बैंक खातों को अपडेट कराएं तथा जैसे-जैसे साईकिलें आती जा रही हैं, वैसे-वैसे उनका विद्यार्थियों में वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जाना है। इसमें आ रही समस्याओं एवं विसंगतियों को संकुल प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा पालकों के सहयोग से दूर कर प्राथमिकता से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे को डीमालाईज न किया जाए। जिस स्कूल में विद्यार्थी अध्ययन करने नहीं आ रहे हैं उन स्कूलों की एवं विद्यार्थियों की सूची बीएलओ तैयार करें एवं बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करें तथा विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता जिस स्तर की है उसे वहीं पर अध्यापन कार्य कराएं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सैकंड्री स्कूल के प्राचार्य प्रतिमाह स्कूल में पीटीएम आयोजित कराएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, डीपीसी राजेश जायसवाल, लीड कॉलेज के प्राचाय, बीआरसी, बीईओ उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.