---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

पीडि़त एवं कमजोर वर्गों के प्रति न्याय पालिका की संवेदन शीलता ही विधिक सेवा है : न्यायाधीश

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत, आज शासकीय सीएम राईस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में जिला न्यायाधीश ललित कुमार झा ने बालश्रम उन्मूलन के संबंध में योजनाओं एवं कानून की जानकारी छात्रों को प्रदान की गयी। साथ ही मैराथन दौड़ का आयोजन किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में विधिक सेवा योजना एवं नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी न्यायाधीश श्रीमती पूजा भदौरिया ने छात्राओं को प्रदान की, जिसके उपरांत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व विधिक सेवा के संबंध में प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी।

न्यायाधीश श्रीमती भदौरिया ने इस अवसर पर जानकारी दी कि अपराधियों को दंड देना ही न्याय पालिका का एकमात्र कार्य नहीं है, बल्कि अपराध से पीडि़त व्यक्तियों को विभिन्न आवश्यक सहायता व सेवाएं प्रदान कर उन्हें पुन: अपराध के पूर्व वाली स्थिति में लाने का प्रयास करने के लिये भी न्याय पालिका संवेदनशील व प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि न्यायपालिका कई पिछड़े व शोषित व्यक्तियों के लिये भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपचार व पुनर्वास सुविधाओं के माध्यम से सेवा करने के उद्देश्य से हर स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुये प्रयासरत है। सभी प्रतियोगिताओं में विजय होने वाले छात्र छात्राओं को तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। इस आयोजन में कमलेश मनवारे, जेके जैन एडवोकेट एवं अखिलेश लुटारे का विशेष सहयोग रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.