इटारसी। आईएमए नर्मदापुरम, इटारसी एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 18 जुलाई को एक स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के प्रथम नगर आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल होंगे। अध्यक्षता नर्मदापुरम-इटारसी के विधायक व मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा उपस्थित रहेंगे। आईएमए इटारसी के प्रेसिडेंट डॉ. आर दयाल एवं आईएमए नर्मदापुरम के प्रेसिडेंट डॉ. अतुल सेठा ने बताया कि यह आयोजन इटारसी के प्लेटिनम रिजॉर्ट में सायं 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।











