---Advertisement---

कोल्डमून के साथ दिखा सुपरमून, आज रात पूर्णिमा का चांद है बेहद खास

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। गुरूवार शाम उदित हुआ चंद्रमा था सुपरमून। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि इस रात चंद्रमा , पृथ्वी के नजदीक था और इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 57 हजार 218 किमी रह गई। इसे कोल्ड मून भी नाम दिया गया।

सारिका ने बताया कि शाम लगभग 5 बजे उदित होते समय देखने पर मून इलूजन के कारण यह और अधिक बड़ा दिखाई दिया। शहर की रोशनी से दूर वाले स्थान से पर इसे किसी इमारत के शिखर के साथ देखने पर विशेष आकर्षण के साथ दिखा। सारिका ने बताया कि सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा का चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर रहता है, इस बिंदु का पेरिजी कहते हैं। पास आ जाने से वह सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा से बड़ा और अधिक चमकीला दिखता है। इसके बाद नये साल में इतना नजदीकी सुपरमून देखने के लिये करना होगा 23 दिसबर 2026 का इंतजार।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.