---Advertisement---

नपा की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया लाड़ली लक्ष्मी पथ

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा सड़क से अतिक्रमण मुहिमा चलाई जा रही है। नगर की सड़क किनारे व्यवसाय कर मार्ग अवरूद्ध कर रहे फल, सब्जी विक्रेताओं और अन्य व्यवसाइयों को हटाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के विशेष निर्देश पर लड़ली लक्ष्मी पथ को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर सड़क मार्ग को अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को लाड़ली लक्ष्मी पथ हीरोहोण्डा शोरूम से लेकर अस्पताल तक सड़क किनारे खड़े हाथठेले वालों को हटाया गया। साथ ही आसपास रखे टपों को भी हटाकर नगरपालिका द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है।

सख्त हिदायत दी गई है कि नगर के किसी भी मार्ग को अवरूद्ध कर व्यवसाय किया जाता है तो सामग्री जब्त कर जुर्माना किया जाएगा। फल एवं सब्जी अपने निर्धारित स्थान पर व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.