---Advertisement---

नपा की टीम ने संभाला मोर्चा, जल भराव की समस्या से दिलाई निजात

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका की टीम ने बरसते पानी में समूचे नगर का मोर्चा संभाले रखा है। जल भराव की समस्या से संबंधित जहां-जहां से काल्स आते गए टीम ने पहुंचकर वहां समस्या का समाधान किया और लोगों को राहत प्रदान की गई।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर तेज बारिश में भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां जहां नाले नालियों में जल निकासी की समस्या आ रही थी वहां जेसीबी भेजकर जल निकास सुचारू कराई गई। स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि भीलपुरा पंप हाउस नाला, मटन मार्केट वाला नाला, फेफरताल स्कूल में, पीएचई आफिस के पीछे आदि स्थानों पर तेज बारिश के कारण जल भराव की समस्या का समाधान किया गया।

कंचन नगर नाले का किया चौड़ीकरण

वार्ड क्रमांक 21 में कंचन नगर नाले के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। पार्षद प्रतिनिधि रोहित गौर ने बताया कि नाले के ओवर फ्लो होने से लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा था। इसकी सूचना तत्काल नगरपालिका में दी गई उन्होंने जेसीबी भेजकर नाले का चौड़ीकरण किया जिसके बाद जल निकासी सुचारू हुई। त्वरित समस्या का समाधान हो जाने पर वार्डवासियों ने समूची नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया।

नालों पर बेरिकेटिंग कराई गई

श्री तिवारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते जहां पुल पुलिया उफान मार रहे थे वहां पर नगरपालिका की टीम द्वारा सुरक्षार्थ बेरिकेटिंग कराई गई है। जिसमें प्रमुख रूप से आदमगढ़ पुलिया और कंचन नगर का नाला शामिल है। साथ ही नगरपालिका की टीम द्वारा वहां समझाइश भी दी गई अगर नाले नालियां ओवर फ्लो हो रही हो तो उसे पार न करें। अतिक्रमण दल भी सक्रिय है।

बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्था बढ़ाई

स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि नगर में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में नपाध्यक्ष और सीएमओ के निर्देश पर व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं। सभी बाढ़ राहत शिविरों में समुचित व्यवस्था कराई गई है। निचले क्षेत्रों भीलपुरा, आदमगढ़, संजय नगर, महिमा नगर में लगातार मुनादी कराई जा रही है। बारिश से किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे तत्काल बाढ़ राहत शिविरों में जाकर रुक सकते हैं।

नपा की टीम सक्रिय, सहयोग करें

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि मप्र में तेज बारिश का दौर जारी है, सभी लोग सावधान रहें। निचले क्षेत्रों में सुरक्षार्थ मुनादी कराई जा रही है। नगरपालिका की टीम सक्रिय हैं और लगातार फील्ड पर कार्य कर रही है। जल निकासी की समस्या को दूर किया जा रहा है। बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं जहां समुचित व्यवस्था की गई है। जल भराव की स्थिति में या बाढ़ की स्थिति में नागरिक राहत शिविरों में पहुंच सकते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.