कल बढ़कर परसों से पारा जाएगा लगातार नीचे, बढ़ेगी ठंडक

Post by: Rohit Nage

Weather changed suddenly, mercury started rising during the day, coolness remained at night.
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। बुधवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री चढ़ेगा जबकि अधिकतम में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन गुरुवार के दिन से पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी और 9 दिसंबर को तो न्यूनतम और अधिकतम पारा में खासी गिरावट होगी।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज मंगलवार को न्यनतम तापमान 16.5 तथा अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सिय तक रहा। 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16.6 तथा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 6 दिसंबर को 15.4 न्यूनतम और 31.5 अधिकतम रहेगा।

इसी तरह से 7 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 14.9 तथा अधिकतम 32.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13.9 और अधिकतम तापमान 31.5 रहेगा। इसी तरह से 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12.8 तथा अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस तरह से कल के बाद से लगातार तापमान में गिरावट आती जाएगी।

error: Content is protected !!