---Advertisement---

तवा बांध में चौबीस घंटे में पांच फिट बढ़ा जलस्तर, 26 फीसद से अधिक भरा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पहाड़ों पर हुई बारिश से तवा बांध में पानी आ रहा है और बांध में जलस्तर पिछले चौबीस घंटे में तेजी से बढ़ा है। पिछले चौबीस घंटे में बांध के जलस्तर में पांच फिट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 1125 फिट था जो आज सुबह 6 बजे 1130.40 और दोपहर 12 बजे 1130.90 हो गया था। वर्तमान में बांध 26.57 फीसद भर गया है। तवा में अब तक 234 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि पचमढ़ी में 409.8 मिमी वर्षा हुई। इन जगहों पर और बैतूल जिले के अलावा छिंदवाड़ा के कुछ हिस्से में होने वाली बारिश से तवा के जलस्तर में इजाफा होता है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों 7,8 एवं 9 जुलाई को नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा जिले में गरज-चमक के साथ बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा 10 एवं 11 जुलाई को गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट है। इन जिलों में बारिश होने से आगामी दिनों में तवा बांध के जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

तवा बांध में कब कितना पानी रखना

  • 31 जुलाई 1158 फिट
  • 15 अगस्त 1160 फिट
  • 31 अगस्त 1163 फिट
  • 15 सितंबर 1165 फिट
  • 30 सितंबर 1166 फिट

इन तिथियों तक इस जलस्तर से अधिक पानी बांध में आता है और आगामी दिनों में तेज बारिश की संभावना बनी रहती है तो बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा सकता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.