---Advertisement---

जुलाई के लक्ष्य के करीब पहुंचा तवा बांध का जलस्तर, तेज बारिश हुई तो खुल सकते हैं गेट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तवा बांध का जलस्तर जुलाई माह के लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुका है। जहां बारिश थमने से बांध का जलस्तर स्थित हो गया था, वहीं पिछले कुछ घंटों की बारिश के बाद बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और यह जुलाई माह के निर्धारित जलस्तर के काफी करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिर सक्रिय हो रहा है, तेज बारिश हुई तो बांध के गेट खोलने की स्थिति बन सकती है।

तवा बांध में 31 जुलाई तक 1158 फिट पानी रखना है, वर्तमान में बांध का जलस्तर आज शाम 6 बजे 1157.10 फिट पर पहुंच गया है। 1158 फिट से अधिक होने पर तथा बारिश की निरंतरता बनी रहने पर बांध का जलस्तर निर्धारित बिन्दु पर बनाये रखने के लिए बांध के गेट खोलकर पानी तवा नदी में छोड़ा जा सकता है। हालांकि बांध का जलस्तर 1158 फिट तक पहुंचने के बाद सबसे पहले बिजली बनाने के लिए एचईजी पॉवर हाउस को बिजली दी जा सकेगी। इसके बाद गेट खोले जा सकेंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!