---Advertisement---

अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, शुक्रवार से हल्की ठंडक होगी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही साफ रहेगा और धूप का तीखापन भी रहेगा। शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन मंगलवार से पारा फिर चढऩे लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क ही रहा है। अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

नर्मदापुरम संभाग के जिलों का मौसम

नर्मदापुरम संभाग के जिलों में समान्य से 3.1 से 2.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तापमान रहा। इसी तरह से नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 से 3.0 डिग्री तक अधिक रहा। नर्मदापुरम जिले का हिल स्टेशन पचमढ़ी पांच सबसे कम न्यूनतम और पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में शामिल है जिसका न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम 26.9 डिग्री रहा है। पचमढ़ी न्यूनतम 12 डिग्री से कम वाले शहरों में भी शुमार रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक ट्रफ के रूप में 67 पूर्वी देशांतर एवं 33 उत्तरी अक्षांश के उत्तर में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्र में माध्यम समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्रतल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। 19 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!