– नगर कांग्रेस इटारसी का वार्ड-वार्ड चलो अभियान
इटारसी। विगत कई दिनों से नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी के अध्यक्ष मयूर जायसवाल के नेतृत्व में वार्ड वार्ड चलो अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत नगर अध्यक्ष शहर के समस्त वार्डों में जाकर उक्त वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सकिय होने का आह्वान कर रहे हैं एवं जो कार्यकर्ता विगत कई वर्षों पार्टी में सक्रिय रूप से सहभागिता नहीं निभा पा रहे है, उन्हें पुन: सक्रिय होने हेतु निवेदन कर रहे हैं।
उक्त अभियान आज वार्ड 29 में जारी रहा जिसमें वार्ड के समस्त वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए कांग्रेस के प्रति समर्पण भाव से काम करने की बात रखी।