---Advertisement---

चोरी का खुलासा, 01 ट्रैक्टर एवं 02 मोटर सायकल सहित 900000 का माल बरामद

By
—
On:
Follow Us

सोहागपुर। पुलिस ने चोरी का एक ट्रैक्टर और दो मोटर सायकिल जब्त की है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से नाबालिग है। 11 फरवरी 25 को फरियादी हरिशंकर पटेल पिता गोपीलाल पटेल उम्र 60 साल निवासी ग्राम गुजरखैरी थाना सोहागपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसका ट्रैक्टर एमपी 05, एजी- 0431, कीमत करीब 8,00000 रुपए कोई अज्ञात 8-9 फरवरी 25 की दरमियानी रात उसके खलिहान से चोरी कर ले गया है।

तत्काल आरोपी और ट्रैक्टर की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये सायबर टीम की मदद से भोपाल एवं मंडीदीप से आरोपी रुद्रप्रताप उर्फ बलवंत पिता शंकर सिंह राजपूत उम्र 29 साल निवासी ग्राम ईशरपुर सोहागपुर, दीपक उर्फ छोटू पिता लक्ष्मण अहिरवार उम्र 18 साल, धनराज उर्फ पप्पू पिता हनमंत अहिरवार उम्र 22 साल, भगवानदास पिता लक्ष्मण अहिरवार सभी निवासी ग्राम रामनगर, और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर आरोपी भगवानदास की निशादेही पर लांबाखेड़ा भोपाल से चोरी गये ट्रेक्टर को बरामद किया। आरोपियो कोन्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान थाना बाड़ी जिला रायसेन से एक मोटर सायकल एवं थाना भारकच्छ जिला रायसेन के ग्राम खपडिय़ा से एक मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी रूद्रप्रताप पूर्व में भी चोरी संबंधी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है जिसके विरुद्ध सोहागपुर में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी ग्रामों व कस्बा में रैकी कर सूने स्थानों व खेत खलियान से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने में माहिर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक कंचन सिंह, एसआई प्रवीण यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, आरक्षक अनिल पाल, बलराम, राजेन्द्र सिंह तोमर, राहुल पवार, स्वाति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.