---Advertisement---

ग्राम पचुआ में हुई दिन दहाड़े चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पिपरिया। पुलिस ने ग्राम पचुआ में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। चोर सूने घर से दिन दहाड़े ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपए का माल और नगदी उड़ा ले गये थे। 16 अप्रैल 2025 को हेमंत पिता हनुमतसिंह चौधरी उम्र 48 साल निवासी ग्राम पचुआ थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम् ने रिपोर्टदिखाई थी कि सुबह करीब 10:30 बजे वे अपनी पत्नी मंजूलता, बेटा वैभव, बेटी अंबिका चौधरी को लेकर पिपरिया बाजार करने आये थे।

पिपरिया में बाजार करने के बाद करीब 01 बजे दोपहर में घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट के दरवाजे का कुंदा ताला सहित टूटा हुआ था। जब दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर देखा तो बेडरूम में रखा सामान बिखरा था तथा दो कमरो में रखी आलमारी खुली हुई थी। फिर ऊपर वाले कमरे की अलमारी भी खुली पड़ी थी। बेडरूम वाली आलमारी में नगदी करीब एक लाख पचास हजार रुपए व पत्नी के सोने चांदी के जेवर पुराने इस्तेमाली रखे हुये थे, जो कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है। एसपी गुरकरन सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया।

एएसपी आशुतोष मिश्र एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपी की तलाश करते हुए घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज देखे। सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं देखा गया। साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित कर टीम तलाश हेतु औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन तथा विदिशा रवाना की गयी। संदेही आरोपी के लोकेशन पल-पल बदल रही थी।

लोकेशन के आधार पर टीम थाना बरेली जिला रायसेन के क्षेत्र में पहुंचकर संदेही आरोपी बब्लू पारधी पिता नापलाल पारधी उम्र 42 साल निवासी अर्जुन नगर ग्राम आंखखेड़ी थाना औबेदुल्लागंज जिला रायसेन को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर ग्राम पचुआ में चोरी करना स्वीकार किया, साथ ही बताया कि वह गांव गांव में पेटरी (कंगन, माला बगैरह) का काम करते समय फरियादी के मकान की रैकी की थी। आरोपी से करीब 10 लाख रूपए का माल बरामद किया है।

निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी थाना प्रभारी पिपरिया, निरीक्षक विजय सनस थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया उपनिरीक्षक किशन उइके, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र शिल्पी, आरक्षक प्रेमशंकर शिल्पी, अजय चौहान, हेमंत, अभिषेक नोरिया (सायबर सेल), संदीप यदुवंशी सायबर सेल, सउनि गणेश राय, विजय, अजमेर, श्यामा की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.