नर्मदापुरम। देहात थाना नर्मदापुरम अंतर्गत बाबई रोड स्थित महाराणा प्रताप नगर स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर ने 95 हजार रुपए चुरा लिए। घटना के वक्त मकान मालिक घर पर नहीं था।
फरियादी मिसराज सिंह पिता धनराज सिंह राजपूत 65 वर्ष ने बताया कि जब वे 2 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार के साथ घर वापए आए तो घर का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था और सामान बिखरा था। अलमारी में रखे हुए नगद 95 हजार रुपए नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।











