मध्यप्रदेश के इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के आसार

मध्यप्रदेश के इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के आसार

इटारसी। मौसम लगातार बदल रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है तो कुछ जिलों में अभी भी बारिश और वज्रपात की संभावना है। भोपाल और नर्मदापुरम जिले में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अभी बारिश की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं और कुछ जिलों में अब भी वर्षा, गरज-चमक के साथ बौछारों वाला मौसम और कहीं-कहीं वज्रपात के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार प्रदेश के चार जिले छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात या बौछारों वाला मौसम रहेगा। मध्यप्रदेश में 24 और 25 मार्च से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। बादलों के मौसम के कारण तापमान 33 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौैरान प्रदेश के नर्मदापुरम, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर संभागों के जिलोंं में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल, रीवा सम्भागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।
इस दौरान बिछिया में 3 सेमी, बैहर, गुढ़, त्योंथर, जवा, घंसौर में 2, छपारा, पृथ्वीपुर, रैपुरकर्चुलियां, सिरमौर, मवई, मलाजखंड, निवाड़ी, पथरिया, लखनादौन में 1 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, भोपाल, संभागों के जिलों में सामान्य से कम, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों े में सामान्य से विशेष रूप से कम एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया। रीवा, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस मलाजखंड में दर्ज किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!